फैसल अलमेक़दाद ने सीरिया के अलवतन समाचार पत्र से एक वार्ता में सीरिया के खिलाफ अमरीका की हालिया आक्रामक नीतियों और क़दमों का उल्लेख करते हुए कहा कि सीरियाई जनता के खिलाफ अमरीका की आक्रामक नीतियां यथावत जारी हैं और अमरीका यह सब कुछ आतंकवादियों द्वारा करता है।
सीरिया के उप विदेशमंत्री ने कहा कि सीरिया एक अखंंड देश है और इस्राईल की सेवा और आतंकवादियों की मदद के लिए रचे जाने वाले अमरीकी षडयंत्रों पर अंकुश लगाने की क्षमता रखता है।
याद रहे अमरीका, आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध के बहाने गैर कानूनी रूप से सीरिया में उपस्थित है।
अमरीका सीरिया के पूर्वी क्षेत्र में गैर कानूनी रूप से उपस्थित है और इस क्षेत्र में आतंकवादियों की मदद करता है और इसके साथ ही सीरिया पर प्रतिबंध लगा कर इस देश के पुनर्निमान की राह में बाधा उत्पन्न कर रहा है।